आईपीएल 2026 में निराशाजनक दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अच्छी खबर है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट का जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उन्हें केकेआर से जुड़ने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिल गयी है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक पाथिराना की चोट ठीक हो गई है। वह 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए केकेआर टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, वह 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

आईपीएल 2026 में शुरुआती 4 में से 3 मैच गंवाकर केकेआर मुश्किल में है। केकेआर की मुख्य समस्या गेंदबाजी ही रही है। मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के आदेश के बाद टीम ने रिलीज कर दिया था। हर्षित राणा और आकाश दीप इंजरी की वजह से बाहर हो गए। वरुण चक्रवर्ती खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

केकेआर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले गेम में 220 रन का बचाव नहीं कर सकी। एलएसजी के खिलाफ भी टीम कमजोर गेंदबाजी की वजह से ही हारी।

ऐसे में पाथिराना के जुड़ने से गेंदबाजी मजबूत होगी और टीम की ताकत बढ़ेगी। पाथिराना शुरुआती और डेथ ओवरों में बेहद खतरनाक माने जाते हैं। वह क्या कर सकते हैं, वो अपनी पुरानी टीम सीएसके में रहते हुए साबित कर चुके हैं।

केकेआर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले गेम में 220 रन का बचाव नहीं कर सकी। एलएसजी के खिलाफ भी टीम कमजोर गेंदबाजी की वजह से ही हारी।

Also Read: LIVE Cricket Score

पथिराना ने 32 आईपीएल मैचों में 47 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार