लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 38वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को ऋषभ पंत के बल्ले से खासा उम्मीदें हैं। हालांकि, फैंस का मानना है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Advertisement

आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल देखें, तो एलएसजी 7 में से 5 मुकाबले गंवाकर 9वें स्थान पर मौजूद है, जबकि केकेआर ने 7 में से सिर्फ 1 ही मैच जीता है। एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। यह टीम सबसे अंतिम पायदान पर है।

Advertisement

इस मुकाबले को देखने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे एक फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स को भी अपनी स्थिति में सुधार करने की जरूरत है। ये दोनों ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में निचले स्थान पर मौजूद हैं। पंत के बल्ले से हमें उम्मीदें हैं। दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में केकेआर के गेंदबाज अपना जलवा दिखा सकते हैं।"

केकेआर के एक समर्थक ने कहा, "हम करेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे। मुझे एलएसजी की बल्लेबाजी में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, जिसके फायदा कोलकात नाइट राइडर्स के गेंदबाज उठा सकते हैं।"

एक फैन ने कहा, "हम यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। हमें कप्तान ऋषभ पंत से उम्मीदें हैं। एलएसजी की बल्लेबाजी में कुछ खामियां हैं, लेकिन गेंदबाजी बहुत शानदार है।"

एक अन्य फैन ने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि इस मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स अपने नाम करेगी। मोहम्मद शमी इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते नजर आएंगे। बेशक एलसजी प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति में सुधार करेगी।"

Advertisement

एक फैन ने कहा, "हम यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। हमें कप्तान ऋषभ पंत से उम्मीदें हैं। एलएसजी की बल्लेबाजी में कुछ खामियां हैं, लेकिन गेंदबाजी बहुत शानदार है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार