Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 10 रनों से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 184 रन ही बना सकी। यह एसआरएच की इस सीजन की तीसरी जीत है।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 3 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 51 रनों की अहम साझेदारी निभाई। ऋतुराज 13 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद आउट हुए। वहीं, म्हात्रे ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रनों का योगदान दिया। सरफराज खान अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 19 गेंदों में 25 रन बनाकर ईशान मलिंगा का शिकार बने।
डेवाल्ड ब्रेविस को शिवांग कुमार ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, शिवम दुबे को 21 रनों के स्कोर पर साकिब हुसैन ने क्लीन बोल्ड किया। जेमी ओवरटन 15 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद प्रफुल्ले हिंगा का शिकार बने। अंशुल कंबोज 8 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट निकाले। शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 3 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 51 रनों की अहम साझेदारी निभाई। ऋतुराज 13 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद आउट हुए। वहीं, म्हात्रे ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रनों का योगदान दिया। सरफराज खान अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 19 गेंदों में 25 रन बनाकर ईशान मलिंगा का शिकार बने।
Also Read: LIVE Cricket Score
अनिकेत वर्मा 2 रन ही बना सके, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 और सलिल अरोड़ा ने 13 रन बनाए। लिविंगस्टन एक रन ही बना पाए, तो शिवांग कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सीएसके की तरफ से अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं, मुकेश चौधरी ने 2 विकेट अपने नाम किए। यह सीएसके की इस सीजन की छठे मुकाबले में चौथी हार है।