IPL Qualifier: आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ करने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम के लिए अच्छी खबर आई है। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर टीम से जुड़ गए हैं और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

Advertisement

'क्रिकबज' के अनुसार, मिचेल सैंटनर दिल्ली में मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं, जहां दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सैंटनर शनिवार को दिल्ली के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। मुंबई ने आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है।

Advertisement

IPL Qualifier: आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ करने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम के लिए अच्छी खबर आई है। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर टीम से जुड़ गए हैं और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन केकेआर के खिलाफ निराशाजनक रहा था। एमआई को पहले ही मैच में मिचेल सैंटनर के अनुभव की कमी बीच के ओवरों में साफतौर पर खली थी। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी। हालांकि, गजनफर काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट चटकाए 51 रन खर्च किए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे। सैंटनर रनों पर लगाम लगाने और अहम विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार