Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में किसी खिलाड़ी के अर्धशतक के बगैर सीएसके का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2012 में विशाखापट्टनम में डेक्कन चार्जर्स के विरुद्ध 6 विकेट 193 रन बनाए थे। इस मुकाबले को सीएसके ने 74 रन से अपने नाम किया था।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने 2.2 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से सैमसन ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। शानदार फॉर्म में चल रहे म्हात्रे ने 17 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 38 रन की पारी खेली।
टीम ने 72 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से सैमसन ने देवाल्ड ब्रेविस के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 39 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। सैमसन 2 रन से अपना अर्धशतक चूके। उन्होंने 32 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 48 रन की पारी खेली।
सरफराज खान ने ब्रेविस के साथ 29 गेंदों में 51 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ब्रेविस 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सरफराज खान ने 18 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 23 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीम ने 72 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से सैमसन ने देवाल्ड ब्रेविस के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 39 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। सैमसन 2 रन से अपना अर्धशतक चूके। उन्होंने 32 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 48 रन की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की की टीम कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा के साथ यह मैच खेल रही है।