Indian Premier League: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की दमदार पारियों ने ऑरेंज कैप की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है। वहीं, पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा हो गया है।

Advertisement

आरआर की तरफ से दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही वैभव ऑरेंज कैप को अपने पास रखने में सफल रहे हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सीजन का अंत 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रनों के साथ किया। वहीं, जीटी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

Advertisement

गिल ने आरआर के खिलाफ 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली। वह आईपीएल 2026 में खेले 15 मुकाबलों में 722 रन बना चुके हैं। गिल के सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन 16 मुकाबलों में 710 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 15 मुकाबलों में 624 रनों के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं, जबकि ईशान किशन 602 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

आरआर की तरफ से दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही वैभव ऑरेंज कैप को अपने पास रखने में सफल रहे हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सीजन का अंत 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रनों के साथ किया। वहीं, जीटी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 25 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 14 मुकाबलों में 21 विकेट के साथ चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 20 विकेट लेकर पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार