Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में शनिवार को शाम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। आरआर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से आखिरी ओवरों में मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया और जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज की। बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले रवि बिश्नोई प्लेयर ऑफ द मैच रहे। हालांकि, रवि ने जीत का श्रेय तुषार देशपांडे और जोफ्रा आर्चर के साथ ही पूरी टीम को दिया।

Advertisement

मैच के बाद बिश्नोई ने कहा, "पिछला सीजन मुश्किल था, लेकिन मैंने अपनी प्रक्रिया पर टिके रहने की कोशिश की। मैं अपनी लेंथ मिस करता, तो मुझे छक्के पड़ जाते। यही मेरी एकमात्र कमजोरी थी। अगर मुझे लेंथ पर हिट पड़ती है, तो कोई दिक्कत नहीं है। इस मैच में भी आपने देखा कि जब मैंने फुल लेंथ गेंदबाजी की, मुझे रन पड़े, लेकिन गुड लेंथ पर रन नहीं बने। इसके लिए मैंने मानसिक, शारीरिक और तकनीकी तौर पर काम किया है।"

Advertisement

बिश्नोई ने कहा, "राहुल तेवतिया का विकेट मेरे लिए अहम रहा। वह एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं। अगर वह आउट नहीं होते, तो मैच किसी भी तरफ जा सकता था।"

लेग स्पिनर ने जीत का श्रेय तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर के साथ ही पूरी टीम को दिया।

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि टीम जीत गई। मेरे प्रदर्शन से ज्यादा तुषार ने आखिर में और जोफ्रा ने 19वें ओवर में जिस तरह से गेंदबाजी की, वह मायने रखता है। यह सबका मिलकर किया गया काम था और इसी वजह से हम जीते। हम एक युवा टीम हैं और आगे भी ऐसे ही खेलना चाहेंगे।"

रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए।

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि टीम जीत गई। मेरे प्रदर्शन से ज्यादा तुषार ने आखिर में और जोफ्रा ने 19वें ओवर में जिस तरह से गेंदबाजी की, वह मायने रखता है। यह सबका मिलकर किया गया काम था और इसी वजह से हम जीते। हम एक युवा टीम हैं और आगे भी ऐसे ही खेलना चाहेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आखिरी 2 ओवरों में जीटी को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और 3 विकेट शेष थे। जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में मात्र 4 रन दिए। इसके बाद आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। तुषार देशपांडे ने मात्र 4 रन दिए और टीम को 6 रन से जीत दिला दी। जीटी 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन बना सकी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार