भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के प्लेऑफ का शेड्यूल और वेन्यू बुधवार को घोषित कर दिया। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Advertisement

70 मैचों के बाद टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसमें अंकतालिका की दो शीर्ष टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इसके बाद न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 27 मई को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा। 29 मई को इसी मैदान पर क्वालीफायर 2 भी आयोजित होगा। क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता और क्वालीफायर 1 में हार का सामना करने वाली टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से आईपीएल 2026 का दूसरा फाइनलिस्ट मिलेगा।

Advertisement

31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियमहै, और यहां एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद है।

आईपीएल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों से इस सीजन का प्लेऑफ और फाइनल तीन जगहों पर कराया जाएगा।

31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियमहै, और यहां एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि कुल 74 मैचों वाले आईपीएल के मौजूदा सीजन का आखिरी लीग मैच 24 मई को खेला जाएगा। 24 मई रविवार है और इस दिन 2 मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। इस मैच के बाद शीर्ष-4 टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार