इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार के नाबाद 93 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 254 रन बनाए हैं।

Advertisement

आरसीबी के लिए एक बार फिर विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। अय्यर ने टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन वह 7 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट 21 के स्कोर पर गिरा। विराट कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। कोहली 25 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को जेसन होल्डर ने बोल्ड किया। कोहली का विकेट गिरने के तुरंत बाद तीसरे विकेट के रूप में देवदत्त पड्डिकल भी आउट हो गए। पड्डिकल ने 19 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए।

Advertisement

94 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी आरसीबी को कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। क्रुणाल 28 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड का बल्ला नहीं चला। वह 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड को प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड किया।

आरसीबी के लिए एक बार फिर विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। अय्यर ने टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन वह 7 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट 21 के स्कोर पर गिरा। विराट कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। कोहली 25 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को जेसन होल्डर ने बोल्ड किया। कोहली का विकेट गिरने के तुरंत बाद तीसरे विकेट के रूप में देवदत्त पड्डिकल भी आउट हो गए। पड्डिकल ने 19 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

जीटी के लिए कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 54 रन देकर 2 और जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 53 रन देकर 1 विकेट लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार