70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है। चार टीमें तय हो चुकी हैं। अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहने के कारण पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत होगी। हालांकि, पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त नहीं होगा।

Advertisement

दरअसल, आईपीएल के नियमों के अनुसार अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को पहले क्वालिफायर में खेलने का मौका मिलता है। पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होती, बल्कि उसे टॉप-2 में रहने का फायदा मिलता है।

पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम को दूसरे क्वालिफायर में खेलने का मौका मिलता है, जहां उसका सामना एलिमिनेटर जीतकर आने वाली टीम से होता है। इसी कारण आरसीबी और जीटी में से जो भी टीम पहले क्वालिफायर में हारेगी, उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

आरसीबी का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। रजत पाटीदार की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। आरसीबी ने लीग स्टेज में खेले गए 14 मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज की, जबकि 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम 18 अंक और बेहतर नेट रन रेट के दम पर अंक तालिका में पहले स्थान पर रही।

पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम को दूसरे क्वालिफायर में खेलने का मौका मिलता है, जहां उसका सामना एलिमिनेटर जीतकर आने वाली टीम से होता है। इसी कारण आरसीबी और जीटी में से जो भी टीम पहले क्वालिफायर में हारेगी, उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने 14 मुकाबलों में से 9 में जीत हासिल की और 18 अंक के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रही। साई सुदर्शन और गिल की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन इस सीजन भी जबरदस्त रहा है। सुदर्शन 14 मुकाबलों में 638 रन बना चुके हैं, जबकि शुभमन गिल ने 13 मुकाबलों में 616 रन बनाए हैं। जोस बटलर भी आईपीएल 2026 में शानदार लय में दिखाई दिए हैं। पिछले कुछ मुकाबलों में जीटी की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी रही है। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार