Indian Premier League: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध जीत के लिए 156 रनों का टारगेट रखा है। आरसीबी इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के इरादे से उतरी है।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम 19.2 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन की साझेदारी की।

Advertisement

जैकब बेथेल 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ओवर में टीम ने विराट कोहली का विकेट भी खो दिया, जो 13 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए।

आरसीबी की टीम 3.2 ओवरों में 35 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की।

पाटीदार 15 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद पड्डिकल ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, दूसरे छोर पर जितेश शर्मा (1), टिम डेविड (9) और क्रुणाल पांड्या (4) उनका बखूबी साथ नहीं दे सके। सातवें विकेट के लिए पड्डिकल ने रोमारियो शेफर्ड के साथ 21 गेंदों में 30 रन जुटाए।

देवदत्त पड्डिकल 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वेंकटेश अय्यर ने भुवेश्वर कुमार के साथ 9वें विकेट के लिए 30 गेंदों में 29 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। वेंकटेश ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन टीम के खाते में जोड़े।

Advertisement

गुजरात टाइटंस की तरफ से अरशद खान ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

देवदत्त पड्डिकल 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वेंकटेश अय्यर ने भुवेश्वर कुमार के साथ 9वें विकेट के लिए 30 गेंदों में 29 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। वेंकटेश ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन टीम के खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान और मानव सुथार।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार