Indian Premier League: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले में 2-2 बदलावों के साथ उतरी है।
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारे लिए यह एक नई पिच है। इस सीजन में पहली बार इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए उम्मीद है कि शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी होगी। हमने यहां कई बड़े स्कोर का पीछा करके जीत हासिल की है। साल 2024 में हम लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए थे, इसलिए उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। बृजेश बाहर हुए हैं और तुषार देशपांडे टीम में आए हैं। हेट्टी (शिमरोन हेटमायर) को आराम दिया गया है और प्रीटोरियस अपना डेब्यू कर रहे हैं।"
दूसरी ओर, एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा, "हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं, प्रफुल्ल हिंगे टीम में आए हैं। मुझे लगता है कि मैं यह काम काफी लंबे समय से कर रहा हूं। मैं अंडर-19 इंडिया टीम का लीडर था, मैं अपनी स्टेट टीम के लिए भी यह काम करता रहा हूं। मुझे लगता है कि इससे आप स्थिति के प्रति ज्यादा जागरूक होते हैं और खेल पर अधिक ध्यान दे पाते हैं। आप अपनी टीम के लिए और भी ज्यादा कुछ करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि यह कभी भी किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में नहीं होता, बल्कि हमेशा टीम वर्क के बारे में होता है। इसलिए हमने ऐसा किया है। मुझे लगता है कि हम इसे बहुत ही अच्छे तरीके से कर रहे हैं।"
इस मुकाबले में आरआर की निगाहें लगातार पांचवां मुकाबला जीतने पर होंगी। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स शुरुआती चारों मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया था। अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को 6 रन से मात देने के बाद इस टीम ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 4 में से 3 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। इस टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 6 विकेट से पहला मैच गंवाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 65 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने एसआरएच को शिकस्त दी।
इस मुकाबले में आरआर की निगाहें लगातार पांचवां मुकाबला जीतने पर होंगी। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स शुरुआती चारों मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया था। अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को 6 रन से मात देने के बाद इस टीम ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।