Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद का यह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर है। एसआरएच के बल्लेबाजों ने इससे पहले साल 2015 में सीएसके के खिलाफ इसी मैदान पर खेलते हुए 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच की शुरुआत शानदार रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 75 रन जोड़े। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 20 गेंदों में 23 रन बनाए। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

Advertisement

Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन खर्च किए और 3 बड़े विकेट चटकाए। वहीं, जेमी ओवरटन ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके। मुकेश चौधरी ने 21 रन देकर 2 विकेट निकाले। गुरजपनीत सिंह ने 34 रन देकर एक विकेट चटकाया। अपने घरेलू मैदान पर एसआरएच ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। हर्ष दुबे की जगह पर टीम में श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को शामिल किया है। वहीं, सीएसके ने इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके खलील अहमद के स्थान पर मुकेश चौधरी को मौका दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार