आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि हमने हाल ही में अच्छा क्रिकेट खेला है। हम अपनी गेंदबाजी को सिंपल रखने की कोशिश करेंगे और उन्हें उनकी ताकत के हिसाब से खेलने देंगे। मुझे लगता है कि हम दबाव को लेकर परेशान नहीं हैं। हिंज वापस आए हैं।"
आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करते क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने के लिए यह अच्छा ग्राउंड है। हमने चेज और डिफेंड किया है। मैं खेलने के लिए अनफिट हूं। अभी भी हमारे पास जीतने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। अगर हम अपनी काबिलियत के हिसाब से खेलें तो मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। जड्डू प्लेइंग इलेवन में वापस आ गए हैं। दुबे इम्पैक्ट प्लेयर है।"
लीग चरण में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। आरआर ने 14 मैचों में 8 जीत के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। लीग चरण में खेले गए मैचों में एसआरएच का पलड़ा आरआर पर भारी रहा है। एसआरएच ने लीग चरण के दोनों मैच जीते थे। पहले मैच में एसआरएच 57 रन से जीती थी, जबकि दूसरे मैच में 5 विकेट से जीती थी।
इस तरह आरआर के पास एसआरएच के खिलाफ जीत हासिल कर लीग चरण की हार का बदला लेते हुए दूसरे क्वालीफायर में जाने का मौका है। वहीं, एसआरएच, आरआर के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
लीग चरण में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। आरआर ने 14 मैचों में 8 जीत के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। लीग चरण में खेले गए मैचों में एसआरएच का पलड़ा आरआर पर भारी रहा है। एसआरएच ने लीग चरण के दोनों मैच जीते थे। पहले मैच में एसआरएच 57 रन से जीती थी, जबकि दूसरे मैच में 5 विकेट से जीती थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
एसआरएच प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे।