Chennai Super Kings: आईपीएल- 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

Advertisement

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही। ऋतुराज 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद दूसरे विकेट के लिए संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाला और 22 गेंदों में 47 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

Advertisement

आयुष महज 17 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाने के बाद आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए। सैमसन ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

सरफराज खान अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 18 गेंदों में 23 रन बनाने के बाद सुनील नरेन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया। ब्रेविस ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

अंत के ओवरों में शिवम दुबे संघर्ष करते हुए नजर आए और वह 12 गेंदों में 13 और जेमी ओवरटन 7 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट निकाला।

सरफराज खान अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 18 गेंदों में 23 रन बनाने के बाद सुनील नरेन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया। ब्रेविस ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा के साथ खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार