आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम करेगा। आइए आपको आरसीबी के उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर में जीटी के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।
विराट कोहली: आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बना चुके हैं। बड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करना कोहली की पुरानी आदत रही है और यही कारण है कि पहले क्वालिफायर में वह जीटी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। कोहली अगर क्रीज पर जम गए, तो आरसीबी के लिए राह आसान हो सकती है।
देवदत्त पडिक्कल: कोहली के साथ-साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी आरसीबी के लिए इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। पडिक्कल के साथ खास बात यह है कि वह पारी को बुनने के साथ तेजी से भी रन बटोरने की कला सीख चुके हैं। इस सीजन वह 14 मुकाबलों में 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 433 रन बना चुके हैं। पडिक्कल ने इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं।
रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पहले क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकते हैं। रजत आईपीएल 2026 में खेली 13 पारियों में 183 के स्ट्राइक रेट से 393 रन बना चुके हैं। रजत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर किसी भी समय पर मैच का रुख पलट सकते हैं। गुजरात टाइटंस की ताकत उनका पेस अटैक है, और रजत को तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना काफी रास आता है।
देवदत्त पडिक्कल: कोहली के साथ-साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी आरसीबी के लिए इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। पडिक्कल के साथ खास बात यह है कि वह पारी को बुनने के साथ तेजी से भी रन बटोरने की कला सीख चुके हैं। इस सीजन वह 14 मुकाबलों में 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 433 रन बना चुके हैं। पडिक्कल ने इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
टिम डेविड: धर्मशाला के इस मैदान पर आईपीएल 2026 में खूब चौके-छक्के लगे हैं। स्टेडियम की बाउंड्री छोटी होने के कारण अंतिम ओवरों में टिम डेविड अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं। डेविड ने इस सीजन 197 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और वह 277 रन बना चुके हैं। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को आरसीबी के इस धाकड़ बल्लेबाज से बचकर रहना होगा।