Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में पूरा किया। वह आईपीएल में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वैभव ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
वैभव ने आईपीएल में तीसरी बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगायाा। उन्होंने इस मामले में ट्रेविस हेड की बराबरी की। हेड ने भी 20 से कम गेंदें खेलते हुए 3 बार अर्धशतक लगाया है। इस लिस्ट में टॉप पर निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा का नाम है, जो यह कारनामा 4 बार कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले के अंदर तीसरी बार अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में जोस बटलर की बराबरी की है।
आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में पूरा किया। वह आईपीएल में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वैभव ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। टीम की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 32 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, तो रोमारियो शेफर्ड ने 22 रन बनाए।