दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद आक्रामक जश्न मनाना महंगा पड़ा। उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाते हुए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।

Advertisement

जैमीसन को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 को तोड़ने का दोषी पाया गया। यह आर्टिकल ऐसी भाषा, हरकतें या इशारे करने से जुड़ा है जिससे किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान हो सकता है या दूसरे खिलाड़ी की प्रतिक्रिया आक्रामक हो सकती है।

Advertisement

आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "यह घटना पहली पारी के दूसरे ओवर में हुई, जब वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद, जैमीसन आक्रामक तरीके से उनके करीब पाए गए, जिससे बल्लेबाज आक्रामक रिएक्शन दे सकता था।"

सूर्यवंशी जैमीसन को पहली गेंद पर चौका मारने के बाद अगली गेंद पर बोल्ड हो गए थे। इसके बाद जैमीसन ने उनके करीब जाकर आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी। 15 साल के सूर्यवंशी के सामने जाकर जैमीसन ने जोरदार ताली बजाई थी।

जैमीसन ने गलती मान ली और मैच रेफरी, राजीव सेठ द्वारा लगाई गई सजा भी मान ली।

सोशल मीडिया पर भी वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरने के बाद काइल जैमीसन को अपनी प्रतिक्रिया के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। फैंस का कहना है कि 31 साल के जैमीसन का 15 साल के वैभव के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं था।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनका विकेट जल्द लेना डीसी की योजना में शामिल थी। यही वजह रही कि जैमीसन अपना आपा खो बैठे।

सोशल मीडिया पर भी वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरने के बाद काइल जैमीसन को अपनी प्रतिक्रिया के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। फैंस का कहना है कि 31 साल के जैमीसन का 15 साल के वैभव के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं था।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के 40 गेंदों पर 75, निसांका के 33 गेंदों पर 62 और नितीश राणा के 17 गेंदों पर 33 रन की मदद से 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल इतिहास की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार