आईपीएल 2026 का सीजन रोमांच से भरपूर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को फाइनल में 5 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। आइए आपको बताते हैं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन किन 5 वजहों से याद रखा जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी की अद्भुत बल्लेबाजी: राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। वैभव ने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। वैभव के बल्ले से निकले शॉट्स और बेहतरीन पारियों का हर कोई मुरीद हुआ।
कोहली का विनिंग सिक्स: विराट कोहली को भारतीय टीम की जर्सी में कई बार फाइनल मैच को खत्म करते हुए देखा गया है। हालांकि, आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 में कोहली ने यह कारनामा पहली बार करके दिखाया। जीटी के खिलाफ फाइनल मैच में विराट ने 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाया।
पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा रन चेज: भले ही पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, लेकिन लीग स्टेज में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पीबीकेएस के बल्लेबाजों ने इतिहास रचा। पंजाब किंग्स ने आईपीएल में सबसे बड़े रन चेज को सफलतापूर्वक हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया।
कोहली का विनिंग सिक्स: विराट कोहली को भारतीय टीम की जर्सी में कई बार फाइनल मैच को खत्म करते हुए देखा गया है। हालांकि, आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 में कोहली ने यह कारनामा पहली बार करके दिखाया। जीटी के खिलाफ फाइनल मैच में विराट ने 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
सबसे ज्यादा रन और सर्वाधिक चौके-छक्के: आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगा। इस सीजन कुल मिलाकर 27,450 रन बने, जो इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन हैं। इसके साथ ही इस सीजन सबसे ज्यादा चौके और छक्के भी लगे। आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों ने 2,332 चौके और 1,426 छक्के लगाए। वहीं, इस सीजन सर्वाधिक 17 बार 200 से अधिक रनों का लक्ष्य भी चेज हुआ।