पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में खेल रहे विजयकुमार वैशाख अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 140-145 किलोमीटर/प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ अपनी विविधता से बल्लेबाजों को परेशान किया है।

Advertisement

कर्नाटक के विजयकुमार वैशाख अपना चौथा आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 19 मुकाबलों में 29.45 की औसत के साथ 22 विकेट हासिल किए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2023 में 7 मुकाबलों में 9 विकेट हासिल करने वाले विजयकुमार ने अगले सीजन 4 मुकाबलों में 4 विकेट निकाले।

Advertisement

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने इस गेंदबाज को 1.80 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, मगर चोट के कारण वह सीजन के बड़े हिस्से से बाहर ही रहे। उस सीजन विजयकुमार वैशाख ने 5 ही मैच खेले, जिसमें 4 विकेट निकाले।

...लेकिन आईपीएल 2026 इस गेंदबाज के लिए खास नजर आ रहा है। विजयकुमार वैशाख ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पहले मैच में 34 रन देकर 3 विकेट निकाले। उनकी शानदार गेंदबाजी ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अगले मुकाबले में विजयकुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 38 रन देकर 2 विकेट निकाले।

पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद विजयकुमार ने अपनी गेंदबाजी कौशल को निखारा है। 'वाइड यॉर्कर' और 'स्लो बाउंसर' के रूप में उनके तरकश में दो खास हथियार हैं। वह गेंद की गति को अचानक कम करते हुए बल्लेबाजों को परेशान भी करते नजर आए हैं।

घरेलू क्रिकेट में इस गेंदबाज का प्रदर्शन शानदार रहा है। विजयकुमार वैशाख फर्स्ट क्लास करियर के 31 मुकाबलों में 25.14 की औसत के साथ 116 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान 3 बार 'फाइव विकेट हॉल' भी लिया। वहीं, लिस्ट-ए करियर के 29 मुकाबलों में विजयकुमार ने 40 विकेट निकाले हैं। 52 टी20 मुकाबलों में यह गेंदबाज 66 विकेट अपने नाम कर चुका है।

Advertisement

विजयकुमार अपनी सफलता का श्रेय कर्नाटक के घरेलू क्रिकेट और अपने कोच को देते हैं। वह मानते हैं कि घरेलू क्रिकेट में खेलते समय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खिलाफ गेंदबाजी से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

घरेलू क्रिकेट में इस गेंदबाज का प्रदर्शन शानदार रहा है। विजयकुमार वैशाख फर्स्ट क्लास करियर के 31 मुकाबलों में 25.14 की औसत के साथ 116 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान 3 बार 'फाइव विकेट हॉल' भी लिया। वहीं, लिस्ट-ए करियर के 29 मुकाबलों में विजयकुमार ने 40 विकेट निकाले हैं। 52 टी20 मुकाबलों में यह गेंदबाज 66 विकेट अपने नाम कर चुका है।

Also Read: LIVE Cricket Score

साल 2024 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर विजयकुमार वैशाख को टी20 टीम में शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन सकी। हालांकि, उस दौरे ने विजयकुमार के इरादों को फौलादी बना दिया है। यकीनन विजयकुमार वैशाख इस सीजन आईपीएल में अपनी चमक बिखेरते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स का ध्यान फिर से अपनी ओर खींचना चाहेंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार