Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों के आपसी रिश्तों के बीच जमी बर्फ पिघलती हुई दिखी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले और विराट कोहली के गले मिलने के दृश्य ने फैंस का ध्यान खींचा।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस से पहले विराट कोहली और अनिल कुंबले के गले मिलने की घटना ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा। दरअसल, अनिल कुंबले 2016 में भारतीय टीम के हेड कोच बने थे। उस समय विराट कोहली कप्तान थे। दोनों के बीच समीकरण ठीक नहीं रहे थे। मतभेदों की वजह से कुंबले को समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। माना जा रहा था कि कोहली, कुंबले के काम करने के तरीकों से पूरी तरह सहमत नहीं थे, और टीम के अंदर भी कुंबले के खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैये को लेकर चर्चाएं होती रहती थीं। इस्तीफे के बाद भी कुंबले-कोहली के रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं।
हालांकि, शनिवार को हुई उनकी ताजा मुलाक़ात से यह संकेत मिला कि अब दोनों ही उन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुके हैं। मैदान पर दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और उनके बीच थोड़ी देर तक दोस्ताना बातचीत भी हुई।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस से पहले विराट कोहली और अनिल कुंबले के गले मिलने की घटना ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा। दरअसल, अनिल कुंबले 2016 में भारतीय टीम के हेड कोच बने थे। उस समय विराट कोहली कप्तान थे। दोनों के बीच समीकरण ठीक नहीं रहे थे। मतभेदों की वजह से कुंबले को समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। माना जा रहा था कि कोहली, कुंबले के काम करने के तरीकों से पूरी तरह सहमत नहीं थे, और टीम के अंदर भी कुंबले के खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैये को लेकर चर्चाएं होती रहती थीं। इस्तीफे के बाद भी कुंबले-कोहली के रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था और आईपीएल 2026 में अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरी है।