Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का आगाज मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में हार का सामना करना पड़ा है। दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद एमआई टीम बुरी तरह से फ्लॉप हो रही है। आइए आपको वो 5 कारण बताते हैं, जिनके चलते मुंबई इंडियंस नहीं तोड़ पा रही है हार का क्रम।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म: मुंबई इंडियंस के लिए अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म चिंता का विषय रही है। सूर्यकुमार 5 मुकाबलों में सिर्फ 106 रन ही बना सके हैं। सूर्यकुमार बीच के ओवरों में एमआई की पारी को संभालने की जिम्मेदारी संभालते हैं। पिछले सीजन सूर्या ने 16 मुकाबलों में 717 रन बनाए थे, जिसके चलते टीम दूसरे क्वालिफायर तक पहुंचने में सफल रही थी। सूर्यकुमार का रन न बनाना मुंबई इंडियंस को काफी ज्यादा भारी पड़ रहा है।

Advertisement

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे रहे कप्तान हार्दिक: सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ हार्दिक पांड्या भी इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। टॉप ऑर्डर के नाकाम होने पर एमआई को हार्दिक से दमदार प्रदर्शन की आस रहती है। हालांकि, हार्दिक 4 मुकाबलों में 27 की औसत से महज 81 रन ही बना सके हैं। बतौर फिनिशर हार्दिक उस तरह की लय में दिखाई नहीं दिए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 5 मुकाबलों में 7 विकेट निकाले हैं, लेकिन उनको इकोनॉमी 9.17 का रहा है।

तिलक वर्मा नाकाम: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम को तिलक वर्मा संतुलन देने का काम करते हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 में तिलक रनों के लिए बुरी तरह से जूझ रहे हैं। 5 मुकाबलों में तिलक 134 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 43 रन ही बना सके हैं। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना भी तिलक के लिए अब तक इस सीजन काम नहीं आया है।

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे रहे कप्तान हार्दिक: सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ हार्दिक पांड्या भी इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। टॉप ऑर्डर के नाकाम होने पर एमआई को हार्दिक से दमदार प्रदर्शन की आस रहती है। हालांकि, हार्दिक 4 मुकाबलों में 27 की औसत से महज 81 रन ही बना सके हैं। बतौर फिनिशर हार्दिक उस तरह की लय में दिखाई नहीं दिए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 5 मुकाबलों में 7 विकेट निकाले हैं, लेकिन उनको इकोनॉमी 9.17 का रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

खल रही एक अच्छे स्पिनर की कमी: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में एक अच्छे स्पिनर की कमी साफतौर पर खलती नजर आई है। अल्लाह गजनफर रनों पर लगाम लगाने में बुरी तरह से नाकाम रहे हैं। इसके साथ मिचेल सैंटनर भी बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में फेल रहे हैं। गजनफर 3 मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट निकाल सके हैं और उनका इकोनॉमी 10.71 का रहा है। वहीं, सैंटनर 2 मुकाबलों में महज 2 विकेट ही चटका सके हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार