इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श प्रचंड फॉर्म में नजर आए। मार्श ने गुरुवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पावरप्ले के दौरान 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें 58 रन कूटे। आईपीएल इतिहास में ऐसा चौथी बार है, जब एलएसजी की तरफ से किसी बल्लेबाज ने शुरुआती 6 ओवरों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसा कर सके हैं।

Advertisement

इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने पावरप्ले में 24 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 58 रन बनाए। इस दौरान अर्शिन कुलकर्णी के साथ 68 रन की साझेदारी भी की। शुरुआती 6 ओवरों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक भी विकेट नहीं गंवाया।

Advertisement

एलएसजी की तरफ से पावरप्ले में 2 सबसे बड़ी पारियां मिचेल मार्श के ही नाम पर हैं। इससे पहले मार्श ने साल 2025 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ पावरप्ले के दौरान 30 गेंदों का सामना किया था, जिसमें नाबाद 60 रन बनाए।

इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने पावरप्ले में 24 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 58 रन बनाए। इस दौरान अर्शिन कुलकर्णी के साथ 68 रन की साझेदारी भी की। शुरुआती 6 ओवरों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक भी विकेट नहीं गंवाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुरुवार को लखनऊ में जारी इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश के चलते दूसरी बार खेल रोके जाने तक एलएसजी की पारी के 9 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम बगैर कोई विकेट गंवाए 95 रन बना चुकी है। फिलहाल मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 7 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 76 रन बना लिए हैं, जबकि अर्शिन कुलकर्णी 22 गेंदों में 17 रन जोड़ चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार