इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल के सूखे को खत्म करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए एक खूबसूरत नोट पोस्ट किया।

Advertisement

18 साल में पहली बार आरसीबी ने आईपीएल खिताब जीता है। इस खुशी और सपने को विराट कोहली ने न केवल अपना बल्कि पत्नी अनुष्का शर्मा का भी बताया।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ मैंने इस सपने को 18 सालों से देखा है और उसने (अनुष्का शर्मा) ने इसे 11 सालों से देखा है। साल 2014 से ही हम दोनों ने एक जैसे पलों का सामना किया है और हर जीत और चिन्नास्वामी में हमारे समर्थकों के उत्साह और पागलपन में शामिल हुए और साथ में जश्न मनाते हैं। इस जीत के बाद से हम दोनों ही समान रूप से राहत महसूस कर रहे हैं और चूंकि वह भी बेंगलुरु की लड़की है, इसलिए यह उसके लिए और भी ज्यादा खास है। अनुष्का शर्मा, हम हमेशा साथ रहेंगे।”

इससे पहले अनुष्का ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट आईपीएल ट्रॉफी को बस के अंदर पकड़े हुए हैं। जबकि, बस बेंगलुरु में प्रशंसकों की भीड़ के बीच से गुजर रही है।

बस के सामने प्रशंसकों की भीड़ दिख रही है, बेंगलुरु का स्थानीय प्रशासन लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत करता दिखाई दे रहा है, क्योंकि अहमदाबाद से यात्रा करके आरसीबी के शहर में पहुंचने के बाद सड़कों पर उत्साह का माहौल था।

अभिनेत्री ने वीडियो पर लिखा, “नम्मा बेंगलुरु”।

Advertisement

बस के सामने प्रशंसकों की भीड़ दिख रही है, बेंगलुरु का स्थानीय प्रशासन लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत करता दिखाई दे रहा है, क्योंकि अहमदाबाद से यात्रा करके आरसीबी के शहर में पहुंचने के बाद सड़कों पर उत्साह का माहौल था।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार