आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। वहीं, आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अय्यर और वैभव को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने पर श्रेयस अय्यर को बधाई। उम्मीद करते हैं कि आप भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।" अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, श्रेयस लंबे समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 3 दिसंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

Advertisement

हालांकि, आईपीएल में अय्यर बल्ले और कप्तानी दोनों में शानदार प्रदर्शन की वजह से चर्चा का विषय बने हुए थे। साल 2024 में अय्यर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। वहीं, 2025 में श्रेयस की अगुवाई में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था। आईपीएल 2026 में भी अय्यर का प्रदर्शन दमदार रहा था।

पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने पर श्रेयस अय्यर को बधाई। उम्मीद करते हैं कि आप भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।" अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, श्रेयस लंबे समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 3 दिसंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने 16 पारियों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप को अपने नाम किया। वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने टूर्नामेंट में 72 छक्के लगाते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके साथ ही वह एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज भी बने।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार