श्रीलंका को पहले टेस्ट मुकाबले में बुधवार को भारत के खिलाफ 165 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन टीम की हार का मुख्य कारण रहा। मैच के बाद श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि उनकी टीम को ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने से हुई प्रगति को अच्छे प्रदर्शन में बदलने की जरूरत है।

Advertisement

इस हार के साथ ही कर्स्टन के कोच रहते हुए श्रीलंका की पहली टेस्ट जीत का इंतजार और लंबा हो गया है। उनके कोच बनने के बाद से टीम अपने तीन में से दो मैच हार चुकी है। श्रीलंका को जून में एंटीगा में वेस्टइंडीज के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था।

कर्स्टन ने खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों में से एक के तौर पर रेगुलर टेस्ट क्रिकेट न खेलने का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गाले टेस्ट इस फॉर्मेट में कुछ महीनों के अंदर उनका सिर्फ तीसरा मैच था। हार के बाद कर्स्टन ने कहा, "कभी-कभी जब आप ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं, तो यह समझना मुश्किल होता है कि आपको कैसे खेलना है। कुछ महीनों के अंदर यह हमारा तीसरा टेस्ट है, और मैं टीम को आगे बढ़ते हुए देख रहा हूं। हम टीम को एक आकार देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें इसे किसी न किसी समय अच्छे प्रदर्शन में बदलना होगा।"

इस हार के साथ ही कर्स्टन के कोच रहते हुए श्रीलंका की पहली टेस्ट जीत का इंतजार और लंबा हो गया है। उनके कोच बनने के बाद से टीम अपने तीन में से दो मैच हार चुकी है। श्रीलंका को जून में एंटीगा में वेस्टइंडीज के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोच ने आने वाले महीनों में श्रीलंका को और टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलने का भी स्वागत किया। कर्स्टन ने कहा, "मुझे लगता है कि आज के खिलाड़ियों के लिए खासकर श्रीलंका में चुनौती यह है कि वे अधिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं।" उन्होंने कहा, "कम से कम अगले छह महीनों में हमें और छह टेस्ट मैच खेलने हैं, इसलिए टेस्ट मैच के माहौल में ढलना, रन बनाना सीखना, लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और लंबे समय तक खेल पर अपना असर बनाए रखना समझना बहुत अच्छा रहेगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार