एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग होने के कारण भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, इस मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे फैंस का दिल जरूर टूट गया, जो अपने चहेते खिलाड़ियों को देख तक नहीं सके।
भारत और अफगानिस्तान मैच को देखने के लिए दफ्तर से छुट्टी लेकर पहुंचे शुभम ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "हम ट्रेन से 3 घंटे ट्रैवल करके यहां पहुंचे थे, लेकिन मैच कैंसिल हो गया। आप सभी के चेहरे देख सकते हैं कि हर कोई कितना दुखी है। हम मैच देखने के लिए बेहद उत्साहित थे और हम पहली बार किसी मैच को देखने के लिए स्टेडियम आए थे। मैच न होने का दुख तो बहुत ज्यादा है। खिलाड़ियों तक को देखने का मौका नहीं मिला। हम भारत को चीयर करने आए थे, लेकिन मैच ही नहीं हो सका।"
वहीं, शुभम के साथ मैच देखने पहुंचे हरि प्रसाद ने कहा कि उन्हें मैच रद्द होने का बहुत दुख है और वह काफी दूर से यहां मैच और खिलाड़ियों को देखने पहुंचे थे। वहीं, दिनेश ने कहा कि मैच रद्द होने की उन्हें भी निराशा है, लेकिन वह फाइनल मुकाबले में फिर से आने की कोशिश करेंगे ताकि वह कम से कम खिलाड़ियों को देख सकें।
भारत और अफगानिस्तान मैच को देखने के लिए दफ्तर से छुट्टी लेकर पहुंचे शुभम ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "हम ट्रेन से 3 घंटे ट्रैवल करके यहां पहुंचे थे, लेकिन मैच कैंसिल हो गया। आप सभी के चेहरे देख सकते हैं कि हर कोई कितना दुखी है। हम मैच देखने के लिए बेहद उत्साहित थे और हम पहली बार किसी मैच को देखने के लिए स्टेडियम आए थे। मैच न होने का दुख तो बहुत ज्यादा है। खिलाड़ियों तक को देखने का मौका नहीं मिला। हम भारत को चीयर करने आए थे, लेकिन मैच ही नहीं हो सका।"
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, पहली बार क्रिकेट मैच देखने पहुंचे विपुल ने भी मैच रद्द होने पर निराशा जताई। विपुल ने कहा कि उनकी पहली बार खिलाड़ियों और मैच को देखने की इच्छा थी। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी फैंस के बीच आ पाते, तो अच्छा होता। हालांकि, विपुल ने कहा कि वह समझते हैं कि कंडिशंस पर किसी का जोर नहीं होता है।