T20 World Cup Cricket Match: टी20 विश्व कप की शुरुआत से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारतीय टीम के खिलाफ नकारात्मक बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' बताने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए आमिर ने अब भारतीय टीम को लेकर बयान दिया है।

Advertisement

आमिर ने कहा है कि टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी।

Advertisement

पाकिस्तान के एक टीवी शो पर मोहम्मद आमिर ने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा कि भारतीय टीम बुरी है। यह बस मेरा अंदाजा है। मैं भारतीय टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए अपनी राय दे रहा हूं, जो अब तक अच्छी नहीं रही है। मेरे हिसाब से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज बेहतर टीमें हैं। इसलिए मैं भारतीय टीम को सेमी-फाइनलिस्ट के लिए अपनी पसंदीदा टीम नहीं मानता।"

आमिर ने कहा, "आपको मेरी राय पसंद है या नापसंद, यह आप पर है। क्या आप चाहते हैं कि मैं जबरदस्ती कहूं कि भारतीय टीम फाइनल खेलेगी? मुझे क्या फर्क पड़ता है कि वे पहुंचते हैं या नहीं? मुझे बस लगता है कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। वे बेहतर खेल रहे हैं।"

हालांकि, आमिर ने कहा कि अगर भारतीय टीम उन्हें गलत साबित करती है, तो अच्छा रहेगा।

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था। टीम ने अपने सभी 4 मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है।

Advertisement

सुपर-8 में भारतीय टीम ग्रुप 1 का हिस्सा है। इस ग्रुप में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं। ये तीनों टीमें भी ग्रुप स्टेज पर शीर्ष पर रही थीं।

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था। टीम ने अपने सभी 4 मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 की विजेता है। अपनी धरती पर हो रहे विश्व कप में टीम इंडिया के पास खिताब को बरकरार रखने का मौका है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार