Delhi Premier League: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए जिन 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, उस सूची में बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं हैं। यह आईपीएल ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

फ्रेंचाइजियों से इनपुट मिलने के बाद आईपीएल इस लंबी सूची के खिलाड़ियों की छंटनी करेगा। इस लिस्ट में उन सभी प्रमुख भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइज़ी ने रिटेन नहीं किया है। ऋषभ पंत, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए रखा है। इस लिस्ट में आर. अश्विन और युज़वेंद्र चहल भी हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज़ कर दिया था।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने पिछले साल नवंबर में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद से चोटों के कारण कोई क्रिकेट नहीं खेला है, उन्हें भी गुजरात टाइटन्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद 2 करोड़ के बेस प्राइस पर सूचीबद्ध किया गया है।

2 करोड़ के अधिकतम बेस प्राइस के साथ अन्य भारतीय खिलाड़ियों में खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश ख़ान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पड़िक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव शामिल हैं।

पृथ्वी शॉ और सरफ़राज़ ख़ान, जो पिछले ऑक्शन में नहीं बिके थे, उन्होंने 75 लाख के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन किया है। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने 2014 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है और कभी भी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं, उन्होंने 1.25 करोड़ के बेस प्राइस पर ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। एंडरसन ने इस इंग्लिश समर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और इंग्लैंड की टीम के साथ गेंदबाज़ी कोच की भूमिका निभानी शुरू की थी।

मिचेल स्टार्क, जो 2024 में केकेआर द्वारा 24.50 करोड़ में ख़रीदे जाने के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, वह 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ फिर से ऑक्शन पूल में हैं। जोफ़्रा आर्चर भी उसी बेस प्राइस पर सूची में हैं। आर्चर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए केवल पांच मैच खेले थे और फिर चोटों के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे।

Advertisement

इस लंबी सूची में इटली के एक खिलाड़ी थॉमस ड्राका भी शामिल हैं, जिन्होंने कनाडा के ग्लोबल टी20 में ब्रैम्पटन के लिए खेला था। 24 वर्षीय ड्राका को हाल ही में यूएई में आईएल टी20 के आगामी सीज़न के लिए एमआई एमिरेट्स ने चुना है।

मिचेल स्टार्क, जो 2024 में केकेआर द्वारा 24.50 करोड़ में ख़रीदे जाने के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, वह 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ फिर से ऑक्शन पूल में हैं। जोफ़्रा आर्चर भी उसी बेस प्राइस पर सूची में हैं। आर्चर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए केवल पांच मैच खेले थे और फिर चोटों के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार