राजस्थान के टोंक जिले में जन्मे जय मूंदड़ा भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम का हिस्सा हैं। दोनों देश 26 और 28 जून को डबलिन में टी20 सीरीज के दो मैच खेलेंगे, जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय को शामिल किया गया है। जय उस परिवार से आते हैं, जहां से एक बेटा पहले ही स्वीडन के लिए खेल रहा है।

Advertisement

जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को हुआ था। बचपन से ही जय को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलने का भी शौक था। वह राजस्थान की अंडर-14 टीम का भी हिस्सा रहे और कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेला।

Advertisement

इसके बाद पढ़ाई के लिए जय बेंगलुरु चले गए। एक समय ऐसा भी आया, जब पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए जय ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी। कॉलेज के दिनों वह सिर्फ शौकिया क्रिकेट खेल रहे थे।

जय पहले टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन बाद में लेदर बॉल से खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी गेंदबाजी रफ्तार को भी बढ़ाया। जय एमटेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड चले गए, जहां खुद को क्रिकेट खेलने से रोक नहीं सके। यहां डबलिन के प्रसिद्ध लेनस्टर क्रिकेट क्लब में खेलना शुरू कर दिया। वह साल 2023 में आयरिश सीनियर कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे।

करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले जय ने लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा और आखिरकार उन्हें आयरलैंड की टी20 टीम में मौका मिल गया। यह जय के लिए सपने के सच होने जैसा था।

जय पहले टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन बाद में लेदर बॉल से खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी गेंदबाजी रफ्तार को भी बढ़ाया। जय एमटेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड चले गए, जहां खुद को क्रिकेट खेलने से रोक नहीं सके। यहां डबलिन के प्रसिद्ध लेनस्टर क्रिकेट क्लब में खेलना शुरू कर दिया। वह साल 2023 में आयरिश सीनियर कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रोचक बात यह है कि जय के ताऊ के बेटे अजय मूदड़ा वर्तमान में स्वीडन की राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज अजय स्वीडन के लिए 31 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 30.50 की औसत के साथ 793 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं, उन्होंने 38 कैच लेने के साथ दो खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार