RR VS RCB: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 75 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में रविवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन का लड़ने लायक स्कोर बना लिया।

Advertisement

बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जायसवाल ने कप्तान संजू सैमसन के साथ ओपनिंग साझेदारी में 49 रन जोड़े लेकिन पॉवरप्ले के दौरान रन गति धीमी रही। यह साझेदारी 6.5 ओवर में आई। सैमसन 19 गेंदों पर 15 रन बनाकर स्पिनर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर स्टंप हुए।

Advertisement

जायसवाल ने फिर रियान पराग के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। पराग 22 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जायसवाल 47 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों के सहारे 75 रन बनाकर 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवुड का शिकार बने। हेजलवुड ने जायसवाल को पगबाधा किया। जायसवाल का विकेट 126 के स्कोर पर गिरा।

ध्रुव जुरेल शुरू में धीमा रहे लेकिन बाद में तेजी पकड़ते हुए 23 गेंदों पर नाबाद 35 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमाएर नौ रन बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर का शिकार बने। नीतीश राणा ने आने के साथ चौका लगाया और राजस्थान को 173 रन तक पहुंचाया।

बेंगलुरु की तरफ से भुवनेश्वर, यश दयाल, हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।

ध्रुव जुरेल शुरू में धीमा रहे लेकिन बाद में तेजी पकड़ते हुए 23 गेंदों पर नाबाद 35 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमाएर नौ रन बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर का शिकार बने। नीतीश राणा ने आने के साथ चौका लगाया और राजस्थान को 173 रन तक पहुंचाया।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार