Sawai Mansingh Stadium: राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। घरेलू दर्शकों के सामने उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए चौके-छक्कों की बारिश की। आलम ये था कि पूरा सवाई मानसिंह स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स का शिकार बनने वाले रियान पराग ने बाहरी किसी भी चीज को खुद पर हावी नहीं होने दिया। आरआर टीम मैनेजमेंट ने हमेशा इस युवा बल्लेबाज को उनके खराब दौर में सपोर्ट किया, लेकिन इस सीजन की कहानी थोड़ी अलग है।

Advertisement

रियान को टारगेट करने वाले शायद अब समझ चुके हैं कि आखिर आरआर इस खिलाड़ी को इतना सपोर्ट क्यों करती है।

आईपीएल 2024 में टीम मैनेजमेंट ने रियान पराग के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करते हुए उन्हें नंबर 4 पर प्रमोट किया है। शायद ये बदलाव घरेलू सर्किट में उनके दमदार प्रदर्शन को देख कर किया गया हो।

पिछले कई सीजन रियान पराग के लिए अच्छे नहीं रहे, लेकिन बुधवार को सीजन में पहली हार झेलने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग और उनकी बेखौफ बल्लेबाजी की फैंस चर्चा कर रहे हैं।

लंबे समय तक खराब फॉर्म झेल रहे पराग ने पहले घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन किया और अब उसे आईपीएल में भी जारी रखा। 43, नाबाद 84, नाबाद 54, 4 और अब 76... ये पिछले पांच मैच में रियान पराग के स्कोर हैं।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर रियान ने सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा। अब ऑरेंज कैप की रेस में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली ही चल रहे हैं।

खास बात ये है कि इस सीजन में उनकी किस्मत भी उनका पूरा साथ दे रही है। गुजरात के खिलाफ 48 बॉल पर 76 की बेहतरीन पारी खेलने वाले रियान पराग को इस दौरान तीन जीवनदान मिले। आईपीएल 2024 में रियान का बल्ला पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गेंदबाजों के लिए आग उगल रहा है। उनका ये दमदार प्रदर्शन देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये उनका यह वर्जन 2.0 है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार