भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शुक्रवार को बताया कि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर गई हैं, जिसके कारण वह तीन महीने तक खेल से दूर थीं। अब वह दिसंबर में साउथ अफ्रीका के मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी कर सकती हैं।

जेमिमा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "जिंदगी का अपडेट। हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह फिट है। 3 महीने के रिहैब के बाद अब मैं मैदान पर लौटने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।" 26 वर्षीय जेमिमा को इस साल इंग्लैंड में 'विमेंस हंड्रेड' टूर्नामेंट के दौरान सदर्न ब्रेव की ओर से वेल्श फायर के खिलाफ खेलते हुए अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इसके बाद में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुए स्कैन से पता चला कि यह एक गंभीर (हाई-ग्रेड) चोट थी। इस वजह से जेमिमा यूएई में हुए विमेंस टी20 एशिया कप, जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 और हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गई थीं।

फिलहाल, कोई अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतिबद्धता न होने के कारण उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा टीम चुने जाने से पहले जेमिमा सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगी। इस दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में एक टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में 19 दिसंबर को खेला जाना है। वहीं, तीसरा वनडे 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल में खेला जाएगा। दौरे का समापन तीन टी20 मैचों के साथ होगा—पहला मैच 26 दिसंबर को बेनोनी के विलोमूर पार्क में, और आखिरी दो मैच क्रमशः 29 और 30 दिसंबर को पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले जाएंगे।

दिलचस्प बात यह है कि जेमिमा रोड्रिग्स अपनी फुल फिटनेस उसी दिन हासिल की है, जिस दिन उन्होंने पिछले साल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शानदार नाबाद 127 रन बनाए थे। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत फाइनल में पहुंचा और बाद में खिताब भी अपने नाम किया।

फिलहाल, कोई अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतिबद्धता न होने के कारण उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा टीम चुने जाने से पहले जेमिमा सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगी। इस दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में एक टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में 19 दिसंबर को खेला जाना है। वहीं, तीसरा वनडे 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल में खेला जाएगा। दौरे का समापन तीन टी20 मैचों के साथ होगा—पहला मैच 26 दिसंबर को बेनोनी के विलोमूर पार्क में, और आखिरी दो मैच क्रमशः 29 और 30 दिसंबर को पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार