Match Celebration Following Team India: भारत ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर पहली बार महिला विश्व कप खिताब अपने नाम किया है। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज का परिवार इस ऐतिहासिक जीत से बहुत खुश है। पिता का मानना है कि यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट में बदलाव लेकर आएगी।

Advertisement

जेमिमा के पिता इवान रोड्रिगेज ने आईएएनएस से कहा, "यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित होगा। जैसे कपिल देव विश्व कप 1983 जीतकर भारतीय क्रिकेट में बदलाव लाए थे। मुझे लगता है कि इसी तरह से महिलाओं के क्रिकेट में भी बदलाव देखने को मिलेगा।"

Advertisement

जेमिमा की मां ने कहा, "मेरी बेटी हमेशा ही काफी मेहनती रही है। वह बेहद प्रोफेशनल हैं। माता-पिता होने के नाते हमने हर कदम पर उनका सपोर्ट किया है।"

जेमिमा के भाई को बहन की इस उपलब्धि पर काफी गर्व है। उन्होंने कहा, "मुझे वाकई बहुत खुशी है। मुझे सभी भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है। जाहिर है कि मैं जेमिमा के लिए बहुत खुश हूं। वह बहुत मेहनती हैं। यह सिर्फ जेमिमा की जीत नहीं है, बल्कि पूरी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत है। सभी खिलाड़ियों के प्रयास से भारत ने विश्व कप खिताब जीता है। मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं।"

जेमिमा की मां ने कहा, "मेरी बेटी हमेशा ही काफी मेहनती रही है। वह बेहद प्रोफेशनल हैं। माता-पिता होने के नाते हमने हर कदम पर उनका सपोर्ट किया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए फाइनल मैच की बात करें, तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने 52 रन से खिताब अपने नाम किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार