झारखंड प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में जमशेदपुर स्टीलर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संथाल स्ट्राइकर्स को 15 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में कोयलांचल सुपर किंग्स छोटा नागपुर रॉयल्स पर भारी पड़े।
जमशेदपुर स्टीलर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 180 रन लगाए। जमशेदपुर की ओर से कुमार देवब्रत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, साहिल राज ने 39 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। गेंदबाजी में संथाल स्ट्राइकर्स की तरफ से प्रत्युष कुमार ने 4 विकेट चटकाए, जबकि सदाब हुसैन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
हालांकि, 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संथाल स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अनमोल राज ने 50 गेंदों में 92 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, अनमोल को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। मनीषी 15 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में जमशेदपुर स्टीलर्स की तरफ से प्रतीक रंजन ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, हर्ष राणा ने 2 विकेट झटके।
जमशेदपुर स्टीलर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 180 रन लगाए। जमशेदपुर की ओर से कुमार देवब्रत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, साहिल राज ने 39 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। गेंदबाजी में संथाल स्ट्राइकर्स की तरफ से प्रत्युष कुमार ने 4 विकेट चटकाए, जबकि सदाब हुसैन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
Also Read: LIVE Cricket Score
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छोटा नागपुर की पूरी टीम सिर्फ 143 रन बनाकर ऑलआउट हुई। श्रेष्ठ सागर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, टीम के अन्य बल्लेबाजों ने कोयलांचल सुपर किंग्स के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए। राहुल प्रसाद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि जुनैद, हर्ष राज और अमित ने एक-एक विकेट चटकाया।