Jharkhand T20 League: झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) में सोमवार को झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

Advertisement

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने कोयलांचल सुपर किंग्स को मात दी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में छोटा नागपुर रॉयल्स ने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए रांची टाइटंस को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Advertisement

दोनों ही मुकाबलों में बल्लेबाजों का दबदबा दिखा। जमशेदपुर स्टीलर्स और छोटा नागपुर रॉयल्स ने अपने विरोधियों को हराकर फाइनल में एंट्री ले ली है।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो जमशेदपुर स्टीलर्स ने कोयलांचल सुपर किंग्स 79 रनों से हराया। जमशेदपुर स्टीलर्स की ओर से कुमार करण ने 63 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 143 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान करण के बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले, जबकि रवि शर्मा ने 46 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

इस तरह से पहले बल्लेबाजी करते जमशेदपुर स्टीलर्स ने दो विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 250 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोयलांचल सुपर किंग्स के कप्तान ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज 20 रन का स्कोर पार नहीं कर पाया। इस तरह से जमशेदपुर किंग्स ने 79 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो जमशेदपुर स्टीलर्स ने कोयलांचल सुपर किंग्स 79 रनों से हराया। जमशेदपुर स्टीलर्स की ओर से कुमार करण ने 63 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 143 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान करण के बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले, जबकि रवि शर्मा ने 46 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाकर मैच जीतने के साथ ही फाइनल में एंट्री ले ली। ओपनिंग जोड़ीदार एमडी नाजिम सिद्दीकी और कप्तान विराट सिंह ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और 97 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। सिद्दीकी 43 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान विराट सिंह ने 77 रनों की पारी खेली। कुमार कुशाग्रा ने 26 गेंदों में धुआंधार 58 रन बनाए, जबकि श्रेष्ठ सागर ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार