मंगलवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ली-स्ट्रीट में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के लिए यह मैच यादगार रहा। रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 23,000 रन पूरे किए।

Advertisement

जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में 44 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रूट के 23,000 रन पूरे हो गए। यह उपलब्धि रूट ने अपनी पारी का तीसरा रन बनाते ही हासिल की।

रूट ने 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट मिलाकर कुल 521 पारी खेली। सबसे तेज 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में रूट दूसरे स्थान पर चले गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर से एक पारी कम खेल यह उपलब्धि हासिल की है। तेंदुलकर ने यहां तक पहुंचने के लिए 522 पारियां खेली थीं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23,000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने यह उपलब्धि 490 पारी में हासिल की थी।

जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23,000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले और ओवरऑल आठवें बल्लेबाज हैं। रूट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 394 मैचों की 521 पारियों में 23,041 रन हो गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 61 शतक और 122 अर्धशतक निकले हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23,000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने यह उपलब्धि 490 पारी में हासिल की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड-श्रीलंका मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान हैरी ब्रूक के 67, विल जैक्स के 46 और जो रूट के 44 रनों की मदद से इंग्लैंड ने 48.1 ओवर में 265 रन बनाए थे। श्रीलंका 37 ओवर में 176 रन पर सिमट गई और 89 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार