ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोस बटलर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हालांकि, बटलर का कहना है कि वह अपनी फॉर्म को हासिल करने के लिए मैच की स्थिति और टीम की जरूरत को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। टूर्नामेंट में अब तक खेले 4 मैचों में बटलर सिर्फ 53 रन ही बना सके हैं।

Advertisement

जोस बटलर स्कॉटलैंड और इटली जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में बटलर ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर कहा, "टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें आपको खेलते रहना पड़ता है। कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आप फॉर्म में नहीं होते हैं। टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म को हासिल करने के लिए बैटिंग कोच क्रीज पर ज्यादा समय बिताने की सलाह देते हैं, लेकिन टी20 में आपको स्कोर बोर्ड को चलाने के लिए लगातार शॉट्स लगाने पड़ते हैं।"

Advertisement

बटलर ने आगे कहा, "मैंने देखा कि नासिर हुसैन कह रहे थे कि 15 ओवर तक बल्लेबाजी कीजिए। मुझे 15 ओवर तक बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आएगा। हालांकि, मैं मैच की स्थिति को नजरअंदाज करके सिर्फ अपने लिए 15 ओवर तक बैटिंग नहीं कर सकता हूं।"

नेपाल और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले दो मैचों में बटलर को अच्छी शुरुआत मिली थी और उन्होंने क्रमश: 21, 26 रन बनाए थे। स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ बटलर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

बटलर ने आगे कहा, "मैंने देखा कि नासिर हुसैन कह रहे थे कि 15 ओवर तक बल्लेबाजी कीजिए। मुझे 15 ओवर तक बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आएगा। हालांकि, मैं मैच की स्थिति को नजरअंदाज करके सिर्फ अपने लिए 15 ओवर तक बैटिंग नहीं कर सकता हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड सुपर 8 का टिकट हासिल कर चुकी है। टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में टीम की पहली भिड़ंत श्रीलंका के साथ 22 फरवरी को होनी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार