भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत के मुताबिक जिस तरह भारत ने जंग के मैदान पर पाकिस्तान को धूल चटाई, वैसे ही खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान का सफाया किया।

Advertisement

इस जीत के बाद दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी काफी देर मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे, लेकिन खिलाड़ी ट्रॉफी लेने नहीं आए। काफी देर इंतजार करने के बाद अधिकारी अपने साथ ट्रॉफी ले गए।

Advertisement

इस विवाद पर बातचीत करते हुए उदय सामंत ने पत्रकारों से कहा, "जिस तरह हमारे सैनिकों ने सीमा पर पाकिस्तान को धूल चटाई, वैसे ही हमारे क्रिकेट के बहादुरों ने क्रिकेट के मैदान में उनका (पाकिस्तान का) 'ऑपरेशन सिंदूर' की तरह सफाया कर दिया। बाकी ट्रॉफी किसने ली, या किसने उड़ाई, यह बाद का विषय है।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसीसी चीफ ने इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से खेद जताते हुए कहा है कि स्थिति इतनी बिगड़नी नहीं चाहिए थी। हालांकि, वह अपने रुख पर अड़े रहे हैं।

मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री होने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं। उनका कहना है कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी चाहती है, तो उनके कप्तान को इसे लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से एसीसी के ऑफिस आना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसीसी चीफ ने इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से खेद जताते हुए कहा है कि स्थिति इतनी बिगड़नी नहीं चाहिए थी। हालांकि, वह अपने रुख पर अड़े रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके बाद भारत ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने 69 रन की नाबाद पारी खेली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार