आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। जीटी की जीत में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की अहम भूमिका रही। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने रबाडा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह गुजरात की तेज गेंदबाजी के नेतृत्वकर्ता बन गए हैं।

Advertisement

जियो हॉटस्टार पर सबा करीम ने कहा, "रबाडा बेहतरीन फॉर्म में हैं और जीटी की तेज गेंदबाजी के नेतृत्वकर्ता बन गए हैं। एसआरएच के खिलाफ उन्होंने अपनी ताकत का शानदार इस्तेमाल किया और पिच से अतिरिक्त बाउंस पैदा किया। वह पूरे स्पेल में शानदार दिखे। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की विकेट के लिए जिस तरह से उन्होंने योजना बनाई, वह देखने में बहुत बढ़िया था। कुल मिलाकर, वह बाकी बॉलर्स के लिए टोन सेट करते हैं और गेंदबाजी की योजना का नेतृत्व करते हैं। अन्य गेंदबाज उन्हें फॉलो करते हैं।"

Advertisement

एसआरएच के खिलाफ रबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।

रबाडा का पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। वह सीजन के दूसरे सफल गेंदबाज हैं और 12 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं।

मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के 61 और वाशिंगटन सुंदर के 50 रनों की मदद से गुजरात ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए।

रबाडा का पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। वह सीजन के दूसरे सफल गेंदबाज हैं और 12 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जीटी के लिए कगिसो रबाडा के अलावा जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। सिराज और राशिद को 1-1 विकेट मिला। रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार