Second Test: भारत ने सोमवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ चौथे दिन तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की बढ़त के साथ अपनी पारी घोषित कर दी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के दो विकेट भी निकाल लिए। दूसरी पारी में बांग्लादेश का स्कोर 26/2 है।

Advertisement

कानपुर टेस्ट मैच में बारिश पहले दिन से ही विलेन बना रहा जिसके कारण अधिकांश समय खेल नहीं हो पाया। हालांकि, टीम इंडिया ने बारिश के कारण ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मैच में रोमांच भर दिया है और अब टीम जीत के नजदीक है।

Advertisement

मैच के चौथे दिन भारत ने पहले बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा। इसके बाद रोहित ब्रिगेड ने टेस्ट में टी20 अंदाज में बल्लेबाजी की और मात्र 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी।

युवा यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल के बल्ले से भी महत्वपूर्ण रन निकले।

कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन की मामूली बढ़त के साथ पारी घोषित कर दी।

दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के दो विकेट भी निकाल लिए। दूसरी पारी में बांग्लादेश का स्कोर 26/2 है। दोनों विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए।

Advertisement

कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन की मामूली बढ़त के साथ पारी घोषित कर दी।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार