Kolkata Knight Riders: महज 25 वर्षीय कार्तिक त्यागी ने लगातार 145-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल में अपनी धारदार गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले दाएं हाथ के गेंदबाज नई गेंद के साथ और डेथ ओवर्स में उपयोगी विकल्प हैं। नई गेंद और पुरानी गेंद से गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग कराने की क्षमता उन्हें खास बनाती है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में विकेट लेने की क्षमता और बेहतर नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए कार्तिक ने सभी का ध्यान खींचा है। इस सीजन कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से 14 मुकाबलों में 27.66 की औसत के साथ 18 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

पिंडली के दर्द और बार-बार मांसपेशियों की समस्याओं के चलते कार्तिक को साल 2021 से 2025 के बीच कई बार मैदान से बाहर रहना पड़ा है, लेकिन चोटों से उबरने के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया।

आईपीएल 2026 में विकेट लेने की क्षमता और बेहतर नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए कार्तिक ने सभी का ध्यान खींचा है। इस सीजन कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से 14 मुकाबलों में 27.66 की औसत के साथ 18 विकेट अपने नाम किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर सीमित ओवरों की टीम की बात करें तो कार्तिक को मौका दिया जा सकता है। हालांकि, कार्तिक त्यागी को टीम इंडिया में सीधे किसी स्थापित गेंदबाज की जगह शामिल नहीं किया जा सकता, लेकिन स्क्वाड में अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में जरूर जोड़ा जा सकता है। भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के बाद तेज गेंदबाजी में अतिरिक्त आक्रामक विकल्प की जरूरत है। ऐसे में कार्तिक त्यागी को टीम में शामिल किया जा सकता है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा या हर्षित राणा के साथ रोटेशन के तौर पर भी आजमाया जा सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार