भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की। पीएम ने अपने संबोधन में 'खेलो इंडिया अभियान' के बारे में बताया। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी पीएम द्वारा 'खेलो इंडिया अभियान' के जिक्र को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Advertisement

मांडविया ने एक्स पर एक वीडियो साझा की है और कैप्शन में पीएम द्वारा दिए गए भाषण के शब्दों का ही उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा, "खेलो इंडिया कैंपेन स्कूल लेवल से ही हजारों खिलाड़ियों का एक पूल तैयार कर रहा है।"

Advertisement

मांडविया द्वारा साझा वीडियो में पीएम ने खेलो इंडिया अभियान की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "साथियों, आपने खेलो इंडिया मिशन का नाम सुना होगा। यह सिर्फ एक खेल नीति नहीं है। यह अभियान स्कूल स्तर से ही हजारों खिलाड़ियों का एक पूल तैयार कर रहा है। भारत में स्कूल, विश्वविद्यालय, और राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया गेम्स होते हैं। इनमें लाखों एथलीट हिस्सा लेते हैं। इस अभियान के तहत भारत के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में भी खेल का बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इससे ज्यादा से ज्यादा एथलीटों, खासकर हमारी बेटियों को ज्यादा अवसर मिल रहे हैं।"

मांडविया ने एक्स पर एक वीडियो साझा की है और कैप्शन में पीएम द्वारा दिए गए भाषण के शब्दों का ही उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा, "खेलो इंडिया कैंपेन स्कूल लेवल से ही हजारों खिलाड़ियों का एक पूल तैयार कर रहा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एक बड़ी घोषणा भी हुई। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में हुए एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित टी20 लीग, बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में 12 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों देशों द्वारा मिलकर शुरू की गई इस नई पहल को भारत में क्रिकेट के नए चैप्टर की शुरुआत भी माना जा रहा है। इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे खेल संबंध और मजबूत होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार