इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला लिया है। स्टेडियम पहुंचे फैंस को उम्मीद है कि एमआई जीत के साथ अपने नए सीजन का आगाज करेगी।

Advertisement

रोहित शर्मा को देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे एक फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "मेरे हिसाब से 'केकेआर' का मतलब 'कोलकाता नाइट राइडर्स' नहीं, बल्कि 'खतरनाक किंग रोहित' है। इस खिलाड़ी के सामने परिस्थिति कैसी भी हो, वो अपने ही हिसाब से खेलते हैं। वह भारत की ओर से सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल में टी20 फॉर्मेट खेलते नजर आते हैं। मुझे उन्हें इस फॉर्मेट में देखना पसंद है।"

Advertisement

मुंबई इंडियंस के एक अन्य फैन ने कहा, "मुझे लगता है कि इस मैच में मुंबई इंडियंस जीत दर्ज करेगी। ये मैच मुंबई में है, जहां भारी संख्या में उसके फैंस मौजूद होंगे। रोहित शर्मा ने अपना काफी वजन घटाया है। उनकी फिटनेस को देखते हुए लगता है कि वह इस मैच में शानदार प्रदर्शन करेंगे। हार्दिक पंड्या अपना शानदार ऑलराउंडर खेल दिखाएंगे।"

एक अन्य फैन ने कहा, "अगर रोहित शर्मा फॉर्म में आए, तो टीम शानदार स्कोर करेगी। हार्दिक पंड्या से भी हमें काफी उम्मीद हैं। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शानदार लय में नजर आ रहे हैं।"

पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस ने तीन बार की चैंपियन केकेआर के खिलाफ अब तक 35 मैच खेले हैं, जिसमें 24 मुकाबले एमआई के नाम रहे, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच जीते हैं।

एक अन्य फैन ने कहा, "अगर रोहित शर्मा फॉर्म में आए, तो टीम शानदार स्कोर करेगी। हार्दिक पंड्या से भी हमें काफी उम्मीद हैं। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शानदार लय में नजर आ रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार