ODI Match: विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को जारी दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की। यह भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।
कोहली-गायकवाड़ की जोड़ी ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 24 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध ग्वालियर में दूसरे विकेट के लिए 194 रन जोड़े थे।
रायपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में विराट कोहली ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 102 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 53वां शतक रहा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ 83 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 गेंदों में शतक पूरा किया। यह साउथ अफ्रीका के विरुद्ध किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक रहा। इस लिस्ट में यूसुफ पठान शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2011 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सेंचुरियन में खेले गए वनडे मुकाबले के दौरान महज 68 गेंदों में शतक लगाया था।
साउथ अफ्रीका ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 गेंदों में शतक पूरा किया। यह साउथ अफ्रीका के विरुद्ध किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक रहा। इस लिस्ट में यूसुफ पठान शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2011 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सेंचुरियन में खेले गए वनडे मुकाबले के दौरान महज 68 गेंदों में शतक लगाया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
इनके अलावा, कप्तान केएल राहुल ने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 27 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्के जानसेन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।