Match Between Bangladesh And Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने घोषणा की है कि बांग्लादेश की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मई में पाकिस्तान का दौरा करेगी। यह सीरीज 25 मई से 3 जून तक फैसलाबाद और लाहौर में खेली जाएगी।

Advertisement

भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के तहत शुरू में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला निर्धारित की गई थी, लेकिन अब यह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का दौरा होगा।

Advertisement

पीसीबी ने एक बयान में कहा, "यह श्रृंखला एफटीपी का हिस्सा है। उसमें मूल रूप से तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच शामिल थे। हालांकि, अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप को देखते हुए दोनों बोर्ड ने आपसी सहमति से एकदिवसीय मैचों की जगह दो अतिरिक्त टी-20 मैच कराने पर सहमति जताई है।"

इकबाल स्टेडियम 17 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्वागत करेगा। यहां 1978 से 2008 के बीच 24 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले गए हैं। इस ऐतिहासिक स्थल पर आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच अप्रैल 2008 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच था।

इस मैदान पर पिछले वर्ष सितंबर में प्रथम चैंपियंस वन-डे कप तथा पिछले माह राष्ट्रीय टी20 कप का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। यहां पर 25 मई और 27 मई को श्रृंखला का पहला तथा दूसरा टी-20 मैच आयोजित किया जाएगा। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 30 मई 1 और 3 जून को शेष तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।

बांग्लादेश की टीम 21 मई को पहुंचेगी और 22 से 24 मई तक इकबाल स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र में भाग लेगी।

Advertisement

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच का शेड्यूल इस प्रकार है-

25 मई - पहला टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

27 मई - दूसरा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

Advertisement

30 मई - तीसरा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

1 जून - चौथा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

30 मई - तीसरा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार