Cricket World Cup: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में बदलाव का दौर जारी है। चाहे फॉर्मेट कोई भी हो इस दिग्गज टीम में कई फेरबदल देखने को मिले। इस बीच क्रिकेट फैंस के मन में स्टीव स्मिथ को लेकर कई सवाल हैं, जो उनके भविष्य और बैटिंग ऑर्डर से जुड़े हैं। अब स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की टी-20 में अपने भविष्य पर खुलकर बात की।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने स्वीकार किया है कि उन्हें नहीं पता कि उनके टी 20 करियर का क्या होगा, हालांकि उन्होंने टीम में वापसी के लिए सुधार जारी रखने की कसम खाई है। बता दें, उन्हें इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था।

Advertisement

डेविड वॉर्नर के संन्यास के बावजूद, स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की टीम में नहीं चुना गया क्योंकि चयनकर्ताओं ने उनसे पहले युवा कूपर कोनोली और जेक फ्रेजर-मैकगर्क को चुना।

स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, "अंतरराष्ट्रीय टी20 के संदर्भ में मुझे नहीं पता कि वहां क्या चल रहा है। जाहिर है कि उनके पास कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें वे लाना चाहते है और यह ठीक है।

"मैं समझ गया कि वो विश्व कप के लिए किस तरह से तैयार होना चाहते हैं, जिसमें सभी मजबूत खिलाड़ी हैं। मैं इसको लेकर इतना परेशान नहीं हूं। मैं बस अपना काम जारी रखूंगा, सुधार करने और बेहतर होने की कोशिश करता रहूंगा।"

जुलाई में, स्मिथ ने वाशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का खिताब जिताया था, जबकि बतौर बल्लेबाज उन्होंने 148.67 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए।

Advertisement

उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ फाइनल में 52 गेंदों में 88 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता।

आईपीएल की बात करे तो, स्मिथ 2021 बाहर हैं और इस साल के टूर्नामेंट में एक ब्रॉडकास्टर के रूप में जुड़े थे। उन्हें अब भी विश्वास है कि उनमें दस टीमों की प्रतियोगिता में फिर से खेलने की क्षमता है।

स्मिथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद जनवरी में बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने के लिए उत्सुक हैं, हालांकि फरवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के कारण वह फाइनल से चूक सकते हैं।

Advertisement

आईपीएल की बात करे तो, स्मिथ 2021 बाहर हैं और इस साल के टूर्नामेंट में एक ब्रॉडकास्टर के रूप में जुड़े थे। उन्हें अब भी विश्वास है कि उनमें दस टीमों की प्रतियोगिता में फिर से खेलने की क्षमता है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार