रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में मध्य और अंतिम ओवरों में शानदार वापसी करते हुए ईडन गार्डन्स में केकेआर को शनिवार को 20 ओवरों में आठ विकेट पर 174 रन पर रोक दिया।

Advertisement

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के रूप में जोश हेजलवुड की गेंद पर पहले ओवर में ही गंवा दिया। लेकिन इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए दूसरे विकेट के लिए 103 रन की तूफानी साझेदारी की।

Advertisement

एक समय केकेआर का स्कोर 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन था और टीम आसानी से 200 की ओर जाती दिख रही थी। लेकिन इसके बाद से जल्दी-जल्दी अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण के विकेट गिरे और फिर आरसीबी के स्पिनर्स और बाद में तेज गेंदबाज मैच पर छा गए। टीम 200 क्या 175 तक भी नहीं पहुंच पाई।

रहाणे ने मात्र 31 गेंदों पर 56 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि नारायण ने 26 गेंदों पर 44 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। इस साझेदारी के टूटने और दोनों के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद बाकी के बल्लेबाज विकेट पर टिकने का धैर्य नहीं दिखा पाए। लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने 29 रन पर तीन विकेट लेकर केकेआर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।

एक समय केकेआर का स्कोर 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन था और टीम आसानी से 200 की ओर जाती दिख रही थी। लेकिन इसके बाद से जल्दी-जल्दी अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण के विकेट गिरे और फिर आरसीबी के स्पिनर्स और बाद में तेज गेंदबाज मैच पर छा गए। टीम 200 क्या 175 तक भी नहीं पहुंच पाई।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार