New Delhi: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए धमाके के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच से पहले कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां 14 नवंबर से ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है।

Advertisement

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने हाई अलर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्तमान में विशेष और अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं।

Advertisement

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हम हाई अलर्ट पर हैं। दिल्ली में हुए विस्फोट को ध्यान में रखते हुए, विशेष और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस के साथ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को भी तैनात किया जाएगा।"

कोलकाता पुलिस ने ईडन गार्डन्स और आसपास के इलाकों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा शुरू कर दी है। सीरीज के पहले मैच की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अधिकारियों और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा के बीच मंगलवार को एक बैठक निर्धारित की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने पूरे शहर में, खासकर क्रिकेट स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारी सभी दर्शकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा, राजभवन, कलकत्ता उच्च न्यायालय और आकाशवाणी के पास मौजूद यह स्टेडियम उच्च सुरक्षा क्षेत्र में आता है।

Advertisement

इस मुकाबले को देखने पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल स्कैनर से कम से कम दो बार जांच की जाएगी। स्टेडियम के अंदर और बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संदिग्ध वस्तुओं या बैग के साथ प्रवेश सख्त वर्जित रहेगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा, राजभवन, कलकत्ता उच्च न्यायालय और आकाशवाणी के पास मौजूद यह स्टेडियम उच्च सुरक्षा क्षेत्र में आता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सोमवार शाम करीब 6.52 बजे लाल किले के पास हुए एक कार विस्फोट में 10 लोगों मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार