भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज लेग-स्पिनर अनिल कुंबले ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में चुने गए युवा स्पिनरों के लिए दो दिन की एक खास मास्टर क्लास आयोजित की।

Advertisement

इस सेशन का मकसद देश के उभरते स्पिनरों को कुंबले की देखरेख में अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद करना था। कुंबले इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट लिए हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इस महीने की शुरुआत में चुने गए उभरते हुए स्पिनरों ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में भारत के सबसे बड़े मैच-विनर स्पिनरों में से एक अनिल कुंबले के साथ 2 दिन की मास्टरक्लास में हिस्सा लिया।"

बीसीसीआई ने आगे लिखा, "इसमें शामिल खिलाड़ियों को इस दिग्गज से यह जानने का मौका मिला कि एलीट लेवल पर सफल होने के लिए क्या जरूरी है। इसके साथ ही, कुंबले ने उन्हें उनके खेल की बारीकियों के बारे में भी बताया।" इस मास्टरक्लास में भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर सुनील जोशी भी मौजूद थे, जो बेंगलुरु में मौजूद अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस सुविधा में स्पिन-बॉलिंग कोच के तौर पर काम करते हैं। जोशी जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पुरुष टी20 क्रिकेट इवेंट के लिए भारतीय पुरुष टीम का भी हिस्सा हैं।

इस सेशन का मकसद देश के उभरते स्पिनरों को कुंबले की देखरेख में अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद करना था। कुंबले इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट लिए हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इस महीने की शुरुआत में चुने गए उभरते हुए स्पिनरों ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में भारत के सबसे बड़े मैच-विनर स्पिनरों में से एक अनिल कुंबले के साथ 2 दिन की मास्टरक्लास में हिस्सा लिया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस बीच, सीओई अभी भी इस सुविधा के लिए 'हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन' पद के लिए आवेदन मांगे हैं। मार्च 2025 में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से यह अहम पद खाली पड़ा है। सीओई के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया पहले ही इस अहम पद के लिए सही उम्मीदवार खोजने में आ रही चुनौतियों का जिक्र कर चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार